वर्ग करना  (केवल 2 अंको संख्या का 70 तक  ) मोखिक विधि 

निम्न प्रक्रिया अपनाएंगे 
1- सबसे पहले यह देखेंगे की दी गई संख्या 50 से कितनी अधिक या कम है /
2- जितना कम या अधिक है उसका वर्ग करेंगें /
3- अब जितना कम या अधिक है उसे 25 में घटाएंगे या जोड़ेंगे /
4- चरण 2 से केवल 2 अंक ही लेंगें (ईकाइ  से ) शेष अंक हासिल के रूप में चरण 3 में जोड़ेंगें/

उदाहरण :-

54 का वर्ग

1- 54, 50 से 4 अधिक है /
2- अत : 4 का वर्ग 4*4 =16
3- 25 में 4 जोड़ेंगें (क्योंकि 54, 50 से 4 अधिक है) अत : 25+4 =29
4- 29/16 = 2916

39 का वर्ग

1- 39, 50 से 11 कम  है /
2- अत : 11 का वर्ग 11*11 =121
3- 25 में 11 घटाएंगे (क्योंकि 39, 50 से 11 कम  है) अत : 25-11 =14
4- 14/121 = 1521


click here to get my mobile app.

Comments